फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intermittent rainfall totaling 15 mm occurred throughout the day, with winds blowing at a speed of 10 km/h.

Ballia News: रुक-रुक कर पूरे दिन 15 मिमी हुई बारिश, 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

Fri, 25 Sep 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rainfall totaling 15 mm occurred throughout the day, with winds blowing at a speed of 10 km/h.
बारिश में भींगते हुए अपने गंतव्य को जाती छात्राएं। संवाद
बलिया। जिले में बुधवार की शाम से शुरू बारिश अगले दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार की पूरे दिन तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। लगातार बूंदाबांदी हुई। 15 मिमी (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह स्कूल व काम पर जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कलेक्ट्रेट, तहसील व विकास भवन में फरियादियों की संख्या में कमी देखी। बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ नहीं थी। शाम को तेज बारिश होने के कारण शहर की माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन पर जगह- जगह जलभराव हो गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अनवरत बारिश के कारण ठंडक में इजाफा हुआ। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़ युक्त हो गई।
विज्ञापन

शहर के सतनी सराय, आवास विकास कालोनी, टैगोर नगर, आनंद नगर, राम दहिम पुरम के अलावा जीराबस्ती वर्कशाप, एससी कालेज चौराहा, कदम चौराहा व तीखमपुर के पास सड़क पर एक फीट तक पानी जमा रहा। बारिश से अधिकतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। गरज व चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

किसानों को बारिश से मिली खुशी
बेल्थरारोड । कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए मौसम में बदलाव से किसानों को राहत मिली। शाम को काले बादलों से अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलीं और कुछ समय के बाद बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक बारिश होती रही और पूरी रात रुक-रुक कर बरसने का सिलसिला बृहस्पतिवार को सुबह तक जारी रहा। इससे खेतों को नमी मिली और धान की फसल को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बारिश का सिलसिला इसी तरह कुछ समय और बना रहा तो धान की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा। संवाद
-------------------------------------------------
अगेती धान को नुकसान की आशंका
पूर। दो दिनों से लगातार बारिश के कारण पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारा और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने में दिक्कत हो रही है। वहीं, जिन किसानों ने अगेती धान की रोपाई कर दी है, उन्हें लगातार बारिश से फसल को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों को धान की फसल प्रभावित होने का डर है। बारिश के बीच क्षेत्र में बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है। हालांकि, बिजली विभाग के कर्मचारी विपरीत मौसम में भी फाॅल्ट ठीक करने में जुटे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द आपूर्ति बहाल हो रही है। लगातार बारिश के चलते मौसम में अचानक ठंडक आ गई है। हालांकि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए लगातार बारिश और खेतों में अधिक पानी नुकसानदायक हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed