फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to file a case against two heads and three secretaries

दो प्रधान और तीन सचिवों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

Wed, 10 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to file a case against two heads and three secretaries
बलिया। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने अलग-अलग मामलों में दो प्रधान व तीन सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सीयर ब्लॉक के बीडीओ को दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के इस आदेश के बाद कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सीयर ब्लॉक के चरौवा गांव के स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण एक सप्ताह पहले एडीपीआरओ तकनीकी श्रवण कुमार सिंह। इस दौरान पाया कि ग्राम निधि से 24 जून 22 को स्ट्रीट लाइट के लिए 541940 रुपये का आहरण किया गया है। बिना लगे धनराशि आहरण के लिए सचिव इंदल कुमार ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव दोषी हैं। एडीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी गांव के विकास कार्यों की जांच डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने की थी। जांच में मिली वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रधान राम भरोसा यादव व सचिव वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश मार्च 2021 में दिया गया लेकिन अभी तक कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं है। डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई हुई हो तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराने व नहीं हुई तो प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचमा की जांच जिलाधिकारी की ओर से फरवरी 2021 में गठित जांच कमेटी कर रही है। बार-बार पत्र जारी करने के बावजूद तत्कालीन सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे जांच लंबित है। डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सीयर के बीडीओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed