फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Install cameras in such a way that the route can also be monitored

Ballia News: कैमरे इस तरह लगाएं कि मार्ग की भी निगरानी की जा सके

Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Install cameras in such a way that the route can also be monitored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। विभिन्न समस्याओं व सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
पेट्रोल पंप व्यापारियों की सुरक्षा के नजरिये से अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य बताया गया। कहा गया कि कैमरे को इस प्रकार से लगाया जाए कि पूरे पेट्रोल पंप के साथ आने-जाने वाले मार्गों की भी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

पूरे परिसर और आने-जाने वाले मार्गों पर भी 24 घंटे प्रकाश की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। रात्रि में पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजी गार्ड और स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर लगातार गश्त/निगरानी करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर नियुक्त सभी कर्मचारियों की पुलिस से चरित्र सत्यापन अवश्य करायें। किसी भी आपराधिक व्यक्ति या अन्य किसी व्यक्ति की बिना पूरी जानकारी लिये पेट्रोल पंप पर नियुक्त न करें।
फायर की आपात स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोल पंप पर फायर संबंधी सभी उपकरणों को नियमित चेक करें व बाल्टी आदि में बालू व अन्य फायर संबंधित उपकरणों की व्यवस्था रखें। नियुक्त कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सुरक्षा संबंधित ट्रेनिंग दिलाते रहे।

किसी भी संदिग्ध या कानून संबंधित किसी समस्या पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते है। इस दौरान सीओ सदर मोहम्मद उस्मान, सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed