फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   inspection in ballia

अभिलेख नहीं मिलने के कारण बिना जांच किए लौटी जांच टीम

Tue, 08 Jun 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
inspection in ballia
चिलकहर। विकास खंड के ग्रामसभा इसारी में विकास कार्यों में 40 लाख के गलत भुगतान के शिकायत की जांच मंगलवार को अभिलेखों के न रहने से नहीं हो सकी और जांच टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं सचिव को शिकायतकर्ता व गांव वालों के सामने जांच अधिकारी कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब अभिलेख लेकर आने का शपथ पत्र लिखवाया। उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि जांच हर हाल में होगी।
विज्ञापन

इसारी ग्राम सभा में हुए कार्यों नाली निर्माण, ईदगाह निर्माण, पेवर्स ब्लॉक, खडंजा कार्य, सामुदायिक शौचालय समेत कुल 18 कार्यों की शिकायत राजेश सिंह व अरुण सिंह ने जनपदीय अधिकारियों से करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने बिना कार्य कराए करीब 40 लाख का भुगतान करने की शिकायत शपथ पत्र भी जिलाधिकारी को दी थी। डीएम अदिति सिंह ने उपनिदेशक कृषि इंद्राज यादव को जांच कर आठ जून को आख्या मांगी थी। इसी क्रम जांच टीम गांव में पहुंची थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान ब्लॉक चिलकहर के अधिकारियों, सचिव व संबंधितों को अभिलेख लेकर मंगलवार को उपस्थित रहना था। लेकिन जांच टीम तय समय पर पहुंच गई पर एक घंटे देर से पहुंचे सचिव रमेश यादव ने बताया कि ब्लॉक से अभिलेख नहीं मिल सका है। एडीओ पंचायत चौथी राम अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। मौके से जांच अधिकारी ने चिलकहर एडीओ पंचायत से वार्ता करनी चाही लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी को कार्यों को देखने की बात कही लेकिन वह बिना अभिलेख व एमबी के जांच नहीं कर पाने की बात कहते रहे। इस मौके पर विजेंद्र नाथ सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी व कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने कहा कि विकास कार्यों की अनियमितता व बिना कार्य कराए धनराशि आहरित करने की शिकायत की जांच को आए थे। लेकिन सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया लिहाजा उनसे शपथ पत्र लिया गया है। जांच की नई तारीख जल्द ही निर्धारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed