फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Indian Railway news Two passenger trains including Chhapra Varanasi City canceled till 15 september

Indian Railway: छपरा-वाराणसी सिटी समेत दो पैसेंजर ट्रेनें 15 तक निरस्त, कई एक्सप्रेस के मार्ग बदले, देखें

Sun, 11 Sep 2022 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

छपरा-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी। बलिया-प्रयागराज रामबाग (05169) अनारक्षित विशेष गाड़ी  12, 13 एवं 15 सितंबर को निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
Indian Railway news Two passenger trains including Chhapra Varanasi City canceled till 15 september
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर सिटी-बलिया खंड पर गाजीपुर-शहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है। कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखता है। ट्रेनों के परिचालन, रूट में बदलाव से लेकर उसके निरस्त होने तक की जानकारी रेलवे यात्रियों को अधिकारिक वेबसाइट से लेकर मैसेज के माध्यम से देता रहता है। इससे यात्रियों को समय से पहले रेलवे द्वारा किए गए इन बदलावों की जानकारी हो हो जाती है। साथ ही उनके समय की बचत होती है जिससे वे अपनी यात्रा नए सिरे से तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


छपरा से 12 से 15 सितंबर तक चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी (05445) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 12 से 15 सितंबर तक चलने वाली वाराणसी सिटी-छपरा (05446) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


बलिया से 12, 13 एवं 15 सितंबर को चलने  वाली बलिया-प्रयागराज रामबाग (05169) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग से 12, 13 एवं 15 सितंबर को चलने वाली प्रयागराज रामबाग-बलिया (05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले मार्ग

सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली अप एवं डाउन सद्भावना एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर के बीच चलने वाली अप एवं डाउन पवन एक्सप्रेस, अंबाला सेदरभंगा के बीच चलने वाली अप एवं डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस, बरौनी से गोंदिया के बीच चलने वाली अप और डाउन गोंदिया एक्सप्रेस, छपरा से सूरत के बीच चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-सूरत विशेष गाड़ी, वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, छपरा से औड़िहार के बीच चलने वाली अप एवं डाउन पैसेंजर गाड़ी 12 सितंबर से 15 सितंबर तक बलिया-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जाएंगी। 16 सितंबर से पहले की भांति ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed