{"_id":"5a4e60c24f1c1b0b788b6735","slug":"incomplete-development-work-will-be-done-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे विकास कार्य जल्द किए जाएंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे विकास कार्य जल्द किए जाएंगे पूरे
ballia
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष सुधीर पासवान और अपर मुख्य अधिकारी को बुके देकर नए साल की बधाई देते जिला पंचायत सदस्य ।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों की बैठक अध्यक्ष सुधीर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत के कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही नए विकास कार्यों के बारे में प्रस्ताव तैयार किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष एवं अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह को बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पासवान ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में पूर्व में भी विकास कार्य कराए गए है। नये प्रस्तावों के हिसाब से विकास कार्य कराने का रुप रेखा तैयार कर लिया गया है जल्द ही सभी क्षेत्रों में विकास कार्य को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े परियोजनाओं पर कार्य शुरू कराया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में समान रुप से विकास कराये जाने हैं। धन के लिए कोई भी परियोजना नहीं रुकेगी इसकी रुप रेखा तैयार कर ली गई है। इस दौरान सभी क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने कार्य योजना पर कार्य कराने की बात रखी। इस मौके पर जितेंद्र यादव, संजय यादव, हाकिम पासवान, चंद्रप्रकाश पांठक, अवधेश राय, बलराम यादव, कौशल कुमार राय, अजीत यादव, पिंटू सिंह, अमित यादव, अमरजीत, राजनाथ यादव, रामजी यादव, अंजनी सिंह, प्रमोद यादव, ओमजी गोंड, शिवजी यादव त्यागी, वीरलाल यादव, मान्ती राजभर आदि उपस्थित रहे।