फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Incessant rain, water logging disturbed life, power supply affected in many areas v

लगातार बारिश, जलभराव से जनजीवन बेहाल, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Wed, 15 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Incessant rain, water logging disturbed life, power supply affected in many areas v
नगर के मिड्ढी-काजीपुरा मार्ग पर लगा बारिश का पानी तथा नाले से होकर गुजरते स्कूली बच्चे। - फोटो : BALLIA
बलिया। मौसम के मिजाज में पिछले 24 घंटे से आए बदलाव और मंगलवार की रात 11 बजे शुरू हुई बरसात बुधवार की दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव हो गया था। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा। तेज हवा के कारण जनपद के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को बलिया का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात 1.5 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा था। लोग गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन मंगलवार की रात 11 बजे से शुरू बारिश से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी गिरावट आई। बुधवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, दिन में करीब 22.5 किमी रफ्तार से हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में तेज बारिश से मौसम का रुख अचानक पूरी तरह बदल गया। हवा में ठंडक से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली रही।
विज्ञापन

इन स्थानों पर जलभराव की स्थिति
रात से हो रही बरसात ने शहर के करीब दर्जन से अधिक कॉलोनी और मुहल्लों में जलभराव की स्थिति रही। नगर के काजीपुरा, श्रीरामबिहार कॉलोनी, जापलिगंज, गोपाल नगर, मिश्रा कॉलोनी, टैगोर नगर, आनंद नगर, आवास विकास, मिड्ढी, कलेक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनी, पुलिस लाइन सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में बाधित रही बिजली आपूर्ति
बलिया। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैरिया। मंगलवार की रात से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पिछले 24 घंटों से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बैरिया नगर पंचायत क्षेत्र में बैरिया नवीन विद्युत उपकेंद्र से रात में विद्युत आपूर्ति की गई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटों से अंधेरा है। विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण दर्जनों गांव में पानी टंकी से पेयजल की सप्लाई बंद हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत कोटवां, तालिबपुर, करमानपुर, श्रीनगर, दुर्जनपुर, श्रीकांतपुर, नवकागांव, गंगापुर, मधुबनी समेत 40 गांवों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि तेज हवा के कारण विद्युत आपूर्ति बंद की गई है क्योंकि इसमें दुर्घटना की आशंका अधिक होती है। बुधवार को दोपहर बाद चेक किया जाएगा अगर कहीं खराबी नहीं हुई तो आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
बेल्थरारोड। मंगलवार की देर शाम से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बिगड़ गई है। वर्षा से जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। जिससे आवागमन में लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। नगर की गलियों में जलभराव के साथ कीचड़ और फिसलन से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई। मालगोदाम रोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज से अंबेडकर प्रतिमा तक सड़क पर पानी लग गया। गोरखपुर- बलिया राजमार्ग के चौकिया मोड़ से तेंदुआ तक सड़क की पटरियों पर बरसाती पानी जमा हो गया है। सीयर-सोनाडीह मार्ग के गड्ढों में पानी भर गया है।
चितबड़ागांव। नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। 13 सितंबर से ही विद्युत आपूर्ति बिलकुल ही ठप हो गई है। चितबड़ागांव पावर स्टेशन के तीनों फीडर, टाउन एरिया फीडर, कारो फीडर एवं नरहीं फीडर, जिनमें नरहीं फीडर मानो बिल्कुल नाम मात्र का रह गया है। कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में दिन हो या रात अधिकतम आधे घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है लेकिन नरहीं फीडर पर इतना भी नहीं है। विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पानी की भी सप्लाई नहीं दी जा रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीओ हरिओम गुप्ता तथा जेई विपिन कुमार सिंह से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि लगातार तेज हवा के कारण सप्लाई नहीं चल पा रही है।

बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के समीप तेज हवा व रुक रुक कर लगातार बारिश के चलते मैरिटार व बगौता मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने किसी तरह छोटे-छोटे टुकड़े कर रास्ते से हटाया तब जाकर आवागमन चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed