फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   in women cateogary varsha and men cateogary Mangal became champion

महिला में वर्षा और पुरुष में मंगल चैंपियन

Thu, 26 Feb 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
in women cateogary varsha and men cateogary Mangal became champion
सतीशचंद्र महाविद्यालय के मुख्य भवन के प्रांगण में गुरुवार को दौड़, वालीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी की प्रतियोगिता का अंतिम चक्र पूर्ण हुआ। इसमें अव्वल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एएसपी केसी गोस्वामी ने पुरस्कृत किया। सभी खेलों के आधार पर पुरुष वर्ग में मंगल और महिलाओं में वर्षा चैंपियन रहीं।
विज्ञापन



उधर अलग-अलग खेलों में 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के विशाल, 200 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के आशुतोष द्वितीय, महिला सौ मीटर की दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की वंदना सिंह, 200 मीटर की दौड़ में बीएससी तृतीय वर्ष की वर्षा, 400 मीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के विशाल, महिला वर्ग में एमए फाइनल की शालिनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन


अंकों के आधार पर छात्रों के वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के मंगल और महिला वर्ग में बीएससी तृतीय वर्ष की कुमारी वर्षा श्रीवास्तव चैंपियन बनीं। मुख्य अतिथि ने खेल में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष एचके पांडेय ने महाविद्यालय के प्राचार्य को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed