फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the junior boys' kabaddi event, the Swami Sahajanand team defeated Basantpur.

Ballia News: जूनियर बालक कबड्डी में स्वामी सहजानंद की टीम ने बसंतपुर को 18-15 से हराया

Fri, 23 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
In the junior boys' kabaddi event, the Swami Sahajanand team defeated Basantpur.
सेवा संघ इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' के क्लस्टर एक की - फोटो : Organiser
नरही। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव में जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में स्वामी सहजानंद की टीम ने बसंतपुर को 18-15 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

जूनियर बालिका कबड्डी में राधिका इंटरनेशनल स्कूल ने सेवा संघ इंटर कॉलेज को 9-6 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, सब जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में राधिका इंटरनेशनल स्कूल ने एंबीशन स्कूल को 15-12 से पराजित किया। जूनियर बालक क्रिकेट के फाइनल में सेवा संघ इंटर कॉलेज- सोहांव की टीम ने एसएसआईसी को दो विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

खेल महोत्सव के अंतर्गत क्लस्टर दो की प्रतियोगिताएं 24 और 25 अक्तूबर को चंद्रशेखर स्टेडियम- पियरियां में आयोजित होंगी। इसमें न्याय पंचायत जगदीशपुर और सवरूपुर के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। फेफना खेल महोत्सव में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर एक की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण हुआ
क्लस्टर एक की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण बृहस्पतिवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर हुआ। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि भोजपुरी गायक गोपाल राय ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed