फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In a few hours, thousands of unresolved cases

कुछ घंटों में सुलझे हजारों मामले

Sat, 12 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया Updated Sat, 12 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
In a few hours, thousands of unresolved cases
 सर्वोच्च न्यायालय के आह्वान पर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के समनीय मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रहास राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में वादों का निस्तारण समय से न होने के चलतेे अदालतों पर मुकदमों का भार बढ़ता जा रहा है। जिसके निपटारे के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों को कम करने का फरमान जारी किया है। जिसके आधार पर प्रत्येक माह एक नियत तिथि को लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। वादों के निपटाने में बैंकों, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों का सराहनीय योगदान है। इस दौरान अपर जिला जज सुशील कुमार शशि की अदालत में दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित वाद का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जिसमें तीस हजार रुपए प्रतिकर दिलाया गया। सिविल वाद के रूप में कुल चार मुकदमों का निपटारा किया गया। जिसमें एक किराया अधिनियम तथा तीन उत्तराधिकार के मुकदमें निपटाएं गए। इसके अलावा तीन अपराधिक वादों का निपटारा किया गया।  भारतीय स्टेट बैंक, पूर्वांचल बैंक , सेंट्रल बैंक, यूृनियन बैंक सहित अन्य बैंकों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लंबे समय से चल रहे ऋण वादों का निपटारा किया। पूर्वांचल बैंक द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने 80 शाखाओं के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। कुल 578 बकाएदारों द्वारा 270.35 लाख जमा कराकर सुलह समझौते के माध्यम से आपस में मामले का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर अपर जिला जज मनोज कुमार राय, सुशील कुमार शशि, अश्वनी कुमार सिंह, सीडीओ केबालाजी, एडीएम खेमपाल सिंह, सिविल बार के अध्यक्ष जयप्रकाश        उपाध्याय, सहित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन प्रधाधिकरण के सचिव रत्नेशमणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed