फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal mining kills farmers

अवैध खनन से किसान की उड़ी नींद

Thu, 08 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining kills farmers
दुबहर। क्षेत्र के भरसर, जनाड़ी, श्रीरामपुर गंगा घाट के समीप आए दिन ट्रैक्टर से हो रहे मिट्टी खनन से यहां के किसानों की नींद उड़ी हुई है। कारण यह है कि बरसों बाद गंगा नदी के किनारे बालू की जगह मिट्टी आने पर लोगों को खेती कर अपना जीविका उपार्जन करने की आस जगी थी । लेकिन उस आस पर यहां के कुछ ट्रैक्टर चालक पानी फेरने पर आमादा है। आलम यह है कि जनाड़ी, भरसर, श्रीरामपुर गंगा घाट के समीप सुबह चार बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अंधाधुंध अवैध मिट्टी का खनन जोर-शोर से कर रहे हैं। जिसको लेकर के किसानों सहित गंगा स्नान करने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंगा नदी के किनारे से मिट्टी लादकर ट्रैक्टर के आवागमन करने के चलते रास्ते पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। इनके अवैध खनन के चलते आसपास के कृषि योग्य भूमि भी अनायास गंगा नदी में समाहित हो रही है। अगर इसे तत्काल बंद नहीं किया गया तो हजारों किसानों के खेत गंगा नदी में विलीन हो सकते हैं। इस बावत खनन अधिकारी आरएस भदौरिया ने कहा कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed