फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal liquor recovered from Scorpio, two arrested, were taking liquor to Bihar via Bairia

स्कार्पियो से अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार, बैरिया के रास्ते बिहार ले जा रहे थे शराब

Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor recovered from Scorpio, two arrested, were taking liquor to Bihar via Bairia
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के पास से शनिवार को स्कार्पियो से बिहार जा रही 141 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को हल्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं स्कार्पियो को सीज कर दिया। पकड़े गए स्कार्पियो पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, जिलाध्यक्ष लिखा हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे मुखबिर से हल्दी पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो से शराब बलिया से बैरिया के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष आरएस नागर अपने हमराहियों के साथ भरसौता पेट्रोल पंप के पास पहुंच गए। वहां स्कार्पियो बलिया की ओर से आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का किया तो स्कार्पियो में से दो लोग उतरकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता अवनीश चौबे (28) निवासी न्यू कालोनी जमालपुर, थाना सिधारी, जिला आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार चौबे (30) पुत्र रमेश कुमार चौबे निवासी चांदमारी इमलिया, थाना लखसी, जनपद मऊ बताया। स्कार्पियो की तलाशी में पांच बैग में अलग-अलग ब्रांड की 141 बोतल शराब मिली। वही दोनों के पास से दो मोबाइल तथा 2200 रुपया नगद बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल नितेश यादव, अरविंद कुमार, रामावतार, अमन सिंह, अंगद सिंह, धनंजय यादव, गिरिजा शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed