{"_id":"57b346084f1c1bda786eb55f","slug":"illegal-liquor-factory-busted-broken-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भिट्ठयां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भिट्ठयां तोड़ीं
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी गांव के सैकड़ों युवाओं के साथ कोतवाली निरीक्षक ने रविवार को क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ करते हुए दर्जनों भट्टियां तोड़ी गईं
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। छापामारी के दौरान ग्रामीणों के हाथों में लाठी-डंडे देख शराब कारोबारी भाग खड़े हुए। मौके पहुंचे लोगों ने फावड़े व रम्मा से जमीन की खुदाई कर 25 लीटर के डिब्बे में रखा कच्चा शराब बरामद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। अभियान के दौरान ग्रामीण नारा लगा रहे थे कि हम युवाओं ने यह ठाना है, गांव को नशामुक्त बनाना है, मौत के सौदागरों को यहां से हटाना है
युवाओं और पुलिस द्वारा इस तरह के किये गए कार्यों से अवैध रूप से बना शराब कारबरियों में खलबली मची हुई है। इस अभियान में मुख्य रूप से अशोक सिंह, धंजित सिंह, चंदन सिंह, सुखारी सिंह, अंजनी सिंह, बब्लू सिंह, छोटकन सिंह, सोनू सिंह, अभिषेक सिंह आदि रहे। कोतवाल आरआर यादव ने बताया कि इस गांव के युवाओं का सहयोग सराहनीय है। अगर इसी तरह और भी गांवों के युवाओं का सहयोग पुलिस को मिलता है तो हम निश्चित ही क्षेत्र से अवैध शराब निर्माण का खात्मा कर देंगे।