फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If we do not get the value of the land, we will commit mass self-immolation

Ballia News: भूमि का मूल्य नहीं मिला तो करेंगे सामूहिक अत्मदाह

Fri, 13 Jan 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
If we do not get the value of the land, we will commit mass self-immolation
बैरिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए यूपीडा की ओर से ली जाने वाले जमीन का रेट बैरिया तहसील क्षेत्र के किसानों के बार-बार की मांग के बाद नहीं बढ़ाए जाने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को भी नारेबाजी की। कहा कि हम लोग गुहार लगाते-लगाते थक गए हैं। एक पखवारे के भीतर हमलोगों को बाजार भाव के हिसाब से जमीन की कीमत नहीं दी गई तो उपजिलाधिकारी बैरिया कार्यालय के सामने सामूहिक आत्मदाह करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कुछ प्रबुद्ध किसानों ने प्रकरण को उच्च न्यायालय में ले जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैरिया डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें उक्त निर्णय लिया गया। किसानों का आरोप है कि बैरिया, दयाछपरा, दलपतपुर, सोनबरसा, शिवन टोला, चांद दियर, टेंगरहीं के किसानों की जमीन का मूल्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जानबूझकर कम निर्धारित किया है। इसकी तुलना में बलिया से मझौंवां तक के किसानों को अधिक मूल्य प्राप्त हो रहा है, जबकि वहां जमीन का बाजारू कीमत बैरिया की तुलना में बहुत ही कम है। सिताबदियारा के इलाके में भी मुआवजा का रेट बहुत अधिक है। वहां की जमीन बैरिया तहसील क्षेत्र की जमीन से कई गुना सस्ती है। आखिर बैरिया के किसानों के साथ नाइंसाफी क्यों की जा रही है। इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराने की भी गुहार कई बार लगाई गई, लेकिन अधिकारी किसानों के बातों पर ध्यान नहीं दिए। ऐसे में आत्मदाह के अलावा किसानों के सामने कोई विकल्प नहीं है। उक्त बैठक में दयाछपरा के बृजेश पांडेय, मुन्ना पांडेय, बैरिया के धनंजय सिंह, दयाशंकर सिंह, विनोद गुप्ता, नरेंद्र कुंवर, टेंगरहीं के सुरेशचंद्र सिंह, सुभाष सिंह, राणा अमर सिंह, राणा आनंद सिंह, सोनबरसा के चुनमुन सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed