फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If there is no arrangement for encroachment and drainage, then fast from 10

अतिक्रमण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो 10 से अनशन

Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
If there is no arrangement for encroachment and drainage, then fast from 10
चितबड़ागांव। गांधी जयंती पर स्थानीय राम साला चबूतरे पर चेतना जागरण समिति की ओर से सभा हुई। समिति के साथ हिंदू युवा वाहिनी, पोखरा बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भाग लिया। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तेलिया पोखरा और मंदिर को अतिक्रमण मुक्त तथा गंदे पानी की निकासी के लिए विमर्श किया गया। पोखरा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह ने कहा कि 27 नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सनिवार को फिर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी,एसपी और थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि ऐतिहासिक तेलिया पोखरा अतिक्रमण के कारण सिकुड़ कर गढ़ही का रूप ले चुका है। गंदे पानी से भर कर शिव मंदिर (मृत्युंजय महादेव) को भी भर चुका है। 10 अक्टूबर तक तेलिया पोखरे को अतिक्रमण मुक्त करने और शिव मंदिर से गंदे पानी की निकासी का कार्य आरंभ नहीं हुआ तो 11 अक्टूबर से क्रमिक अनशन व आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। तेलिया पोखरा तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई। विजय नारायण यादव, हरिनारायण चौरसिया, उदयभान सिंह, अशोक सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेंद्र तिवारी, सुमन सिंह, रजनीकांत उपस्थित रहे। थाना प्रभारी राकेश सिंह दलबल के साथ उपस्थित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed