फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If there is a mask, then the patient arrived without a mask for x-ray.

कोई मास्क तो कोई बिना मास्क एक्सरे कराने पहुंचे मरीज

Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
If there is a mask, then the patient arrived without a mask for x-ray.
बलिया। कोरोना संक्रमण दिन प्रति दिन जनपद में बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण को लेकर संजीदा नहीं दिख रहे है। आलम यह है कि बाजार, अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग मास्क लगाकर तो कोई बिना मास्क के पहुंच रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल के नए भवन में संचालित हो रहा डिजिटल एक्सरे कराने के लिए सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। मरीजों तथा उनके तीमारदार कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से लापरवाह दिखे। आलम यह रहा कि कुछ मरीज के मुंह पर मास्क था तो कुछ मरीज मास्क तो लगाए हुए थे लेकिन मास्क के मुंह पर न होकर उनके गले का शोभा बढ़ा रहा था। वहीं स्थिति मरीज के साथ आए तीमारदारों की थी। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आए लोगो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बेमतलब साबित हो रहा था। मरीज तथा उनके तीमारदार बिना मास्क के अस्पताल में इधर-उधर कोरोना संक्रमण से बेपरवाह होकर घूमते नजर आ रहे थे। सरकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी स्लोगन को आमजन जैसे अब भूल चुके हैं। स्थिति यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर चेहरे पर मास्क भी नहीं दिख रहा है। बाजार, स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जबकि जनपद में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इस बावत सीएमएस डॉ. बीके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल द्वारा कोरोना के प्रति लोगों को प्रतिदिन जागरूक किया जाता है। मरीजों तथा तीमारदारों को हमेशा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराया जाता है। यदि कोई मरीजों तथा तीमारदारों द्वारा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed