फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the wife did not come from the maternal house, the young man took a dreadful step

मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the wife did not come from the maternal house, the young man took a dreadful step
बलिया। पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी युवक ने खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कासिम बाजार निवासी विशाल बसफोर (26) पुत्र भुआल बंसफोर की पत्नी मायके गई थी। सोमवार को पत्नी को लाने के लिए विशाल गया था, लेकिन वह आई नहीं। इससे नाराज विशाल ने पेट में चाकू से वारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के लोगों तथा परिजनों ने विशाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed