फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If I make allegations then there will be no place to hide: Umashankar Singh

मैंने आरोप लगाया तो छिपने के लिए जगह नहीं मिलेगी : उमाशंकर सिंह

Fri, 08 Aug 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
If I make allegations then there will be no place to hide: Umashankar Singh
बलिया। शहर में लगभग 4 करोड़ की लागत से बने कटहल नाला पर नए पुल को खोलने को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गर्म है। एक दिन पहले सूबे के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से मीडिया के सामने आरोप लगाए जाने के बाद बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को उनके आरोपों का जवाब दिया। कहा कि मैंने आरोप लगाया तो छिपने की जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


बसपा विधायक ने परिवहन राज्य मंत्री के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि परिवहन मंत्री लगातार रसड़ा के विकास में बाधक बन रहे हैं। आरोप लगाया कि रसड़ा के विकास के लिए लाई जाने वाली परियोजनाओं में परिवहन राज्य मंत्री बाधा डालते हैं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर परियोजनाओं को रोकने की कोशिश की जाती है।

रसड़ा देश से बाहर नहीं है, वह भी बलिया में है और उसका भी विकास होना चाहिए। बसपा विधायक ने यहां तक कहा कि परिवहन राज्य मंत्री अपने कार्यों की जांच कराएं, सारे कारनामों की पोल खुलकर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed