फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   idol broken in ballia

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की संत रविदास की प्रतिमा

Sat, 12 Jun 2021 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
idol broken in ballia
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव गोरथाना के पोखरा गेट स्थित संत रविदास प्रतिमा के हाथ को शुक्रवार की रात किसी अराजकतत्व ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंच गए और लोगों समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं प्रधान सोनू ठाकुर ने मूर्ति का निर्माण करवाया। लोगों ने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव गोरथाना के पोखरा गेट के पास संत रविदास की प्रतिमा एक मड़हे में स्थापित की गई है। जहां शुक्रवार की रात किसी अराजकतत्व ने संत रविदास प्रतिमा के दाएं हाथ को तोड़ दिया। शनिवार को जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो एकत्रित हो गए और मुकामी पुलिस व प्रधान को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्का के दारोगा व सिपाही के साथ ही प्रधान भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। तभी कुछ देर में फेफना थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। जहां थानाध्यक्ष व प्रधान ने लोगों से वार्ता कर मामले को शांत करवाया। वहीं प्रधान ने प्रतिमा का निर्माण करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना पहली बार नहीं है, बल्कि तीसरी बार हो गई है। उन्होंने अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अरविंद राम, अमर राम, विनय राम, जयराम, राजेश राम, विजय राम, हरिकिशुन राम, मनोर राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed