फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   I will leave no stone unturned in the all-round development of the region: Surendra

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा: सुरेंद्र

Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
I will leave no stone unturned in the all-round development of the region: Surendra
बैरिया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भयमुक्त समाज और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य है। राजनीति में मैं गरीबों की सेवा के लिए आया हूं। धन संग्रह करना मेरा उद्देश्य नहीं है। यह यहां के लोग बखूबी जानते हैं। यह उद्गार बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं, जो रविवार को दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दिव्यांगों के उपकरण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

देवराज ब्रह्म मोड़ स्थित राम नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण वितरण के अवसर पर विधायक ने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार क्षेत्र के विकास का प्रयास करता रहा हूं। मुख्यमंत्री की कृपा के चलते 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं यहां फ्लोर पर हैं। इसमें कुछ पर काम हो रहा है और कुछ पर काम होना बाकी है, वहीं, कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के संदर्भ में चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि मेरा प्रयास है कि सब को बेहतर सुविधा मिले। इस मौके पर 179 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़ी और अन्य उपकरण विधायक द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर परशुराम सिंह, शक्ति सिंह, राजकुमार पटेल, हरिकंचन सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मार्कंडेय सिंह, निखिल उपाध्याय, मणि भूषण सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed