{"_id":"674779aa2dbcc0fbf30584e4","slug":"i-bow-down-a-hundred-times-to-the-lamp-which-gives-light-even-after-being-extinguished-ballia-news-c-190-1-bal1002-127627-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नमन सौ बार है ऐसे दीये को जो बुझकर भी उजाला दे रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नमन सौ बार है ऐसे दीये को जो बुझकर भी उजाला दे रहा है
विज्ञापन
बलिया। '''' नमन सौ बार है ऐसे दीये को जो बुझकर भी उजाला दे रहा है...। फुलेश्वरी देवी शिक्षण संस्थान, फेफना में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में कवियों और शायरों ने ऐसी ही रचनाओं से समा बांधा।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। फुलेश्वरी देवी शिक्षण संस्थान, फेफना की ओर से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने किया। कहा कि ये सरजमीं बहादुर वतनपरस्तों की है, यहां की खाक को हर खाक पा नहीं सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह कमजोरों के हिमायती थे।
कवि सम्मेलन में पहली प्रस्तुति कवयित्री डाॅ. सरिता शर्मा ने दी। उनकेेे बोल थे ''''कोई कोना न बचे गम की स्याही के लिए....। इसके बाद शायरा शबीना अदीब ने...तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है...सुनाकर वाहवाही बटोरी। हास्य कवि शंभू शिखर की प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। ''''लालू से मिलो वो तुम्हें बिहारी न कर दें...योगी जी तुम्हें ट्रंप से तिवारी न कर दें... की प्रस्तुति पर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। ...अपने मुलायम जी जैसा दोबारा नहीं होगा...''''रचना को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंच पर आए अयोध्या के कवि जमुना उपाध्याय ने '''' नमन सौ बार है ऐसे दीये को जो बुझकर भी उजाला दे रहा है...सुनाया। इसके बाद ख्यातिलब्ध शायर चरण सिंह बशर ने प्रस्तुति दी। कवि नीलोत्पल मृणाल ने ''''हम मिट्टी के लोग हैं बाबू...'''''''' और उस दौर का जादू क्या जाने ये रील बनाने वाले लड़के...'''' सुनाकर वाहवाही बटोरी। इसके बाद शायर नदीम फर्रुख, डाॅ. सरिता शर्मा, शायर अज्म शाकिरी ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, रामगोविंद चौधरी, विधायक मो. रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव मौजूद रहे।