फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hydrants installed in the city have become showpieces

शहर में स्थापित हाईड्रेंट बने हैं शोपीस

Sat, 25 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Hydrants installed in the city have become showpieces
बलिया। नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आग को बुझाने के लिए कुल 30 हाईड्रेंट लगाए गए थे, ताकि आग लगने पर त्वरित अग्रिशमन कार्रवाई कर सकें। ये सभी हाईड्रेंट शोपीस बने हुए है। नगर पालिका द्वारा 30 में से नौ हाइड्रेंट को मरम्मत कराने का दावा किया जा रहा है। 21 हाईड्रेंट या तो सड़क में दब गए है या जाम हो गए है। पिछले वर्ष सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की जांच में सिर्फ तीन ही हाईड्रेंट सही पाया गया था। ऐसे में अगर नगर में आग लग गई तो अग्रिशमन विभाग को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जनपद में बेल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया और सदर तहसील में प्रत्येक वर्ष आग की विनाशलीला होती है। इससे निजात के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर कुल 30 हाईड्रेंट स्थापित किए गए थे। एक-दो को छोड़ दिया जाए तो सभी हाईड्रेंट सड़क में दब गए हैं। एक-दो देखरेख के अभाव में जाम पड़े हैं। ऐसे में अगर नगर में आग लगती है तो आग पर काबू पाना अग्रिशमन विभाग के लिए कड़ी चुनौती होगी। नगर में नगरपालिका द्वारा सड़क बनाई गई, लेकिन हाईड्रेंट को ऊपर उठाने के बजाय उसे सड़क में दबा दिया गया। यही हाल जल निगम का है। नगर पालिका परिषद बलिया के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में 30 हाईड्रेंट स्थापित है। इसमें नौ की मरम्मत करा दी गई है। शेष को शीघ्र दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अगर नगर पालिका नगर में स्थापित हाईड्रेंट को दुरुस्त कराने के लिए पत्र लिखती है तो उसे निश्चित रूप से दिखवा कर सही कराया जाएगा।
- अंकुर श्रीवास्तव, जल निगम, बलिया
नगर में स्थापित हाईड्रेंट को दुरुस्त कराने के लिए कई बार नगर पालिका को पत्र लिखा गया, लेकिन नगर पालिका में इसे गंभीरता से नहीं लिया। हाईड्रेंट को दुरूस्त कराने के लिए पुन: नपा को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र सिंह यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बलिया
यहां स्थापित हैं हाईड्रेंट
-सिविल लाइन के टीडी कालेज के सामने दोनों गेट के बीच में, चिराई घर के सामने, फायर सर्विस के निकट, कोतवाली गेट के समीप, जगदीशपुर में पानी टंकी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास, विजयीपुर हनुमान मंदिर के पास, सीतापुर आंख अस्पताल के पास, पशु अस्पताल के पास, दुर्गा मंदिर चौराहे पर, देती चौराहा के पास, महावीर घाट, इशरतगंज, चौक में सुतर पट्टी स्थित नीम के पेड़ के पास, कासिम बाजार रोड, चौक, आर्यसमाज रोड, विशुनीपुर में मस्जिद चौराहे के पास, रेलवे स्टेशन, वैदिक बाल विद्या मंदिर मालगोदाम चौराहे के पास, विजय सिनेमा रोड पर राजेंद्र नगर तिराहे के पास, जापलिनगंज आचार्य मंदिर रोड पुलिस चौकी के पास, बालेश्वर मंदिर गुलाब देवी महाविद्याल के सामने, शनिचरी मंदिर के चमन सिंह बागरोड तिराहे के पास, नया चौक नलकूप के पास, एससी कालेज और लक्ष्मी देवी इंटर कालेज के गेट के पास, भृगु आश्रम तिराहे के पास, सतनी सराय महात्मा गांधी सेक्टर पब्लिक स्कूल के पास, मिड्ढी मिश्रा कालोनी गेट के सामने, शास्त्री पार्क भृगु मंदिर तिराहे के पास, रामपुर पनामा टाकीज के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed