फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband-wife relationship broken after two days of panchayat

दो दिन चली पंचायत के बाद पंचायत ने पति-पत्नी को अलग रहने का सुनाया फैसला

Mon, 02 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Husband-wife relationship broken after two days of panchayat
मनियर। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब चार माह पूर्व शादी हुई थी। पति-पत्नी का रिश्ता थाने पर दो दिन चली पंचायत के बाद टूट गया। यही नहीं पुलिस ने भी उन्हें कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बांसडीह कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से विगत 12 जुलाई 2019 को धूमधाम से हुई। पति पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हुआ और दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। युवती का आरोप था कि पति का नाजायज संबंध अपनी भाभी से है। जबकि उसके पति का आरोप था कि पत्नी नशे (गुल) का सेवन करती है। लिहाजा मैं पत्नी को नहीं रखूंगा। इन्हीं बातों को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हुआ था, जब मामला आपस में हल नहीं हुआ तो पुलिस दरबार में पहुंचा। मनियर थाने पर दोनों पक्षों के बीच दो दिन तक पंचायत चली। जिसमें 30 नवंबर की शाम पंचायत ने निष्कर्ष निकाला कि पति-पत्नी दोनों अलग-अलग जीवन व्यतीत करेंगे। लड़का पक्ष लड़की को गहने सहित नगदी पैसा वापस लौटा देगा और दोनों पक्षों की तरफ से आज के बाद इस संबंध में कोई ना तो थाने पर शिकायत करेगा और ना ही न्यायालय में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed