फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   husband is impotent bride went to her maternal home after three days marriage

Ballia: 'नपुंसक है पति'...शादी के तीन दिन बाद आरोप लगा दुल्हन गई मायके, घर में छिड़ गई 'जंग'

Thu, 23 Feb 2023 08:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 08:39 PM IST
सार

शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। वो दहेज में मिले सारे सामान को लेकर अपने मायके चली गई। मामला  बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन
husband is impotent bride went to her maternal home after three days marriage
दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगा दिया। वो बुधवार को दहेज में मिले सारे सामान को लेकर अपने मायके चली गई। युवती के इस आरोप के बाद से उसके मायके और ससुराल पक्ष में जबरदस्त विवाद है। मामले में दूल्हे पक्ष के लोग मौन हैं। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

विज्ञापन


इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती द्वारा अपने पति के ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पति का नाजायज रिश्ता किसी अन्य महिला के साथ है। उसकी नई नवेली पत्नी ने रंगे हाथ अपने पति को पकड़ा था। इसके बाद पंचायत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। तब दुल्हन सारा सामान लेकर मायके चली गई। 
विज्ञापन


मामला मनियर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र निवासी युवक की शादी 18 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ हुई थी। 19 फरवरी को विवाहिता ससुराल आई। 22 फरवरी को दहेज में मिले सामान के साथ मायके वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के रिश्ते टूटने से पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। चर्चा है कि पंचायत ने विवाहिता को मायके जाने के पक्ष में फैसला सुनाया।

पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

नरहीं थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोविंदपुर में एक विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव की रेनू चौधरी की शादी गोविंदपुरपुर के धर्मेंद्र मल्लाह से हुई थी। बुधवार दोपहर में पति धर्मेन्द्र मल्लाह की पत्नी से पैसे को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद पति काम करने चला गया।

शाम को जब घर आया तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। अवाक पति ने उसके मायके वालों को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि रेनू के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed