फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Husband filed complaint against in-laws accused of beating them

पति की गुहारः ‘पत्नी साथ नहीं रहना चाहती, ससुराल वाले मुझे पीटते हैं...’ थाने में दी ऐसी तहरीर

Mon, 29 Apr 2024 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 04:54 PM IST
सार

Ballia News: पुलिस पत्नी, सास, ससुर व साले पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Husband filed complaint against in-laws accused of beating them
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर पत्नी अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाती है, लेकिन सुखपुरा थाने में एक उलटा मामला आया है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और ससुराल वालों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सुखपुरा थाना के गुरवा निवासी देवेन्द्र भारती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 21 फरवरी 2023 को अर्पिता आंचल पुत्री सुरेन्द्र नाथ निवासी चकरा कोलुहा थाना पकड़ी के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद पैर टूटने के कारण पत्नी मायके चली गई। तीन माह बाद 25 मई को गवना होने के बाद पत्नी को घर लेकर आ रहा था। रास्ते में ही वो विवाद करने लगी। अपने पिता व भाई को बुलाकर वापस मायके चली गई। उसने कहा की तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती। मेरी शादी जबरदस्ती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सास व ससुर को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने समझाने का आश्वासन दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद 12 जुलाई को पुनः विदा होकर ससुराल आई। डेढ़ माह रहने के बाद पुनः मायके चली गई। 


इस बीच साथ में रहने पर विषाक्त पदार्थ खाने की धमकी भी देती थी। एक दिन मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। मना करने पर विवाद करने लगी, कुछ देर बाद अपने पिता, भाई व मां को बुला लिया। वह घर पहुंचते ही सभी ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पत्नी को अपने साथ लेते गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मुझे बचाया।

थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पत्नी व उसके मायके वाले पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed