{"_id":"5eda671d8ebc3e902f36dcfe","slug":"hunger-strike-if-not-investigated-surendra-singh-ballia-news-vns5285271154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई एसआईटी जांच तो मेला स्थल पर होगा आमरण अनशन: सुरेन्द्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई एसआईटी जांच तो मेला स्थल पर होगा आमरण अनशन: सुरेन्द्र सिंह
विज्ञापन
बलिया। इब्राहिमाबाद स्थित श्री सुदिष्ट बाबा पशु मेला क्षेत्र की जमीन कूटरचित तरीके से बिक्री करने के मामले में बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात कर उन्हें जमीन के संबंध में कागजात सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि वे इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे और यदि मेला की जमीन से कब्जा नहीं हटा तो उसी जमीन पर आमरण अनशन करेंगे।
अमर उजाला से शुक्रवार को दूरभाष पर बातचीत में विधायक ने कहा कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की बात की जा रही है उस पर पशु मेला लगता है। आरोप लगाया कि लगभग 200 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि इब्राहिमाबाद उपरवार में कुछ लोगों ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से फर्जी तरीके से 200 एकड़ जमीन पर अपना नाम अंकित करा लिया था। बाद में जनता के विरोध पर 1996 में फिर वह जमीन ग्रामसभा के नाम से अंकित हो गई। इसके बाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गलत तरीके से की गई चकबंदी की कार्रवाई भी निरस्त कर दी गई थी, लेकिन फिर संबंधित लोगों ने साजिश रचकर भ्रष्ट अधिकारियों के सहयोग से जमीन पर अपना नाम अंकित करा लिया। हालांकि जन दबाव के कारण वे संबंधित भूमि पर कब्जा नहीं प्राप्त कर सके।
यह भी कहा है कि सुदिष्ट बाबा का ऐतिहासिक पशु मेला सैकड़ों वर्षों से लगता चला रहा है। वर्तमान में इसका संचालन जिला पंचायत की ओर से होता है। उक्त जमीन पर जिला पंचायत ने करोड़ों की लागत से बंधा एवं बाउंड्री का निर्माण कराया है। शासन से अग्निशमन केंद्र तथा जिला पंचायत की ओर से पशु पैठ शेड बनाया गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह की ओर से जमीन रजिस्ट्री कराने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्री में बहुसंख्यक विक्रेताओं से फर्जी तरीके से बिना रजिस्टर्ड पावर आफ एटार्नी बनाकर रजिस्ट्री कराई गई है। पूर्व में भू माफिया पर केस भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
एसआईटी जांच हो, मुझे आपत्ति नहीं : विनय
मामले में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह ने कहा कि विधायक जी होते कौन हैं उनकी जमीन की रजिस्ट्री मामले में बोलने वाले। यदि कुछ गलत हुआ है तो संबंधित विभाग है, कोर्ट है, जांच कराई जा सकती है। हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि इसे लेकर प्रशासन अपने स्तर से जांच करा ले ताकि सबकुछ स्पष्ट हो जाए। अगर विधायक सुरेेंद्र सिंह की इच्छा है कि एसआईटी जांच हो तो मैं उसका भी स्वागत करता हूं, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
संशोधित: पशु मेले की जमीन ग्राम समाज की, नहीं होने देंगे कब्जा : सुरेंद्र सिंह
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे पर लगाया जमीन बेचने का आरोप
कहा, ऐतिहासिक धरोहर को छुड़ाने के लिए विधानसभा तक बुलंद करेंगे आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया (बलिया)। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इब्राहिमाबाद स्थित श्री सुदिष्ट बाबा पशु मेला क्षेत्र की जमीन कूटरचित तरीके से बिक्री होने के मामले में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इब्राहिमाबाद में मेला क्षेत्र की जमीन ग्राम समाज की है। उसे खरीदने वाले जो कोई हों, जमीन को वह उनके कब्जे से मुक्त कराकर ही दम लेंगे। क्षेत्र के परंपरागत एवं सांस्कृतिक स्वरूप को नष्ट करने के भू-माफिया के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए वे विधान सभा तक आवाज उठाएंगे।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2000 तक सुदिष्ट बाबा पशुमेला क्षेत्र की जमीन ग्राम समाज के नाम से दर्ज थी। बसपा और सपा शासनकाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिलीभगत से उक्त भूमि पर 50 से 60 भू-माफियाओं ने अपना नाम दर्ज करा लिया। जमीन अपने नाम कराने वाले दलकी के निवासी व एक कंपनी के डायरेक्टर विनय सिंह ने 25 बीघा जमीन कुछ दिन पहले वाराणसी के व्यक्ति को बेच दी। ये विनय सिंह बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे हैं। विधायक ने कहा कि उक्त जमीन पर जिला पंचायत की ओर से पशुमेला लगता है। वहां आईटीआई स्कूल, अग्निशमन केंद्र भी स्थापित है। उसी जमीन पर राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज भी प्रस्तावित था। विधायक ने कहा कि बैरिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को भूमाफिया से छुड़ाने के लिए वे ग्राम सभा से विधान सभा तक आवाज बुलंद करेंगे। जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाएंगे।
-
किसानों को मूल्य देकर खरीदी है जमीन: विनय
बैरिया (बलिया)। इब्राहिमाबाद पशु मेला क्षेत्र में 25 बीघा जमीन खरीदने वाले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे दलकी निवासी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मैंने जमीन सही काश्तकारों से वाजिब मूल्य देकर खरीदी है। कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। जमीन के मालिक जमीन बेचने वाले हैं कि नहीं है, इसका फैसला कोई जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि न्यायालय व राजस्व विभाग करेगा। कहा कि मैं स्वयं एमबीए हूं, 2013 में मैने बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर अपनी कंपनी बनाई और यहां पर उद्योग लगाने के लिए मैंने काश्तकारों से ये जमीन खरीदी है। विधायक किस कारण सांसद पर आरोप लगा रहे हैं यह मुझे मालूम नहीं है। विनय सिंह ने मेला क्षेत्र में जमीन बेचने वाले किसानों को भी पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया। किसानों ने बताया कि यह हम लोगों की जमीन थी जिसे हम लोगों ने वाजिब मूल्य लेकर विनय सिंह को बेची है।
कोट
पशुमेला की भूमि संबंधी मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर गलत तरीके से पशुमेला की भूमि पर नाम दर्ज किया गया है तो शासन-प्रशासन के अधिकारी उसकी जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करें।- वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद, बलिया