फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hunger strike for road and culvert construction ends

सड़क और पुलिया निर्माण के लिए चल रहा अनशन समाप्त

Mon, 16 Nov 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike for road and culvert construction ends
हल्दी। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित हल्दी ढाले से बाढ़ क्षेत्र के दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाली सड़क और पुलिया निर्माण और मरम्मत समेत पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा अनशन रविवार की शाम काफी हो-हल्ला के बाद उप जिलाधिकारी सदर की पहल पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान सत्ता पक्ष के दबाव में इलाकाई पुलिस ने युवाओं को आतंकित कर आवाज दबाने का खूब प्रयास किया।
विज्ञापन

बता दें कि सड़कों की बदहाली के खिलाफ हल्दी ढाले पर आजाद भोला पांडेय, आनंद प्रकाश पांडेय, छोटू उपाध्याय और पीयूष पांडेय ने दो दिवसीय अनशन पर बैठे थे। इस बीच पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्य शुरू कराने का वादा भी किया गया लेकिन उनका वादा झूठा निकला। इसके बाद अनशनकारियों के युवा साथियों ने अधिकारियों का शव यात्रा भी निकाला लेकिन युवाओं की मांगें नहीं मानी गई। इसके बाद, युवाओं ने अधिकारियों को चेताया कि अगर हमारी पांचों मांगें नहीं मानी गई तो हम युवा सोमवार को चक्काजाम और आत्मदाह करेंगे। इसके बाद एक सप्ताह से किरकिरी झेल रहा सत्ता पक्ष के साथ ही जिला प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लगे। हरकत में आए अधिकारियों ने फोन से जानकारी ली। वहीं, युवाओं द्वारा रविवार की देर शाम जिला प्रशासन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। इसी बीच स्थानीय पुलिस और युवाओं के बीच काफी झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिस ने कई प्रकार से भयभीत किया। तब अनशनकारी सड़क पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेश यादव ने अनशनकारियों की मांगों को मानने के बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर पीडब्यूडी के अधिशासी अभियंता एके सिंह, सीओ बैरिया राकेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय, बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed