फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hunger strike continues for third day on demand for permanent solution of flood and erosion

बाढ़ व कटान के स्थाई समाधान की मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनशन जारी

Wed, 11 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues for third day on demand for permanent solution of flood and erosion
दया छपरा/रामगढ़। दुबेछपरा ढ़ाला पर स्थित हनुमान मंदिर पर बुधवार को तीसरे दिन भी बाढ़ कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन जारी रहा। दोपहर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी व कोतवाल बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी आंदोलित लोगों का हाल जानने मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया व वार्ता कर अनशन तोड़ने का आग्रह किया। लेकिन आंदोलकारियों ने उनके आश्सावन को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमिताभ उपाध्याय ने कहा कि इस लड़ाई में हम भी साथ हैं। जब तक बाढ़ व बाढ़ कटान का स्थाई हल नहीं मिल जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। अनशनरत गोपालपुर, केहरपुर, आंशिक दयाछपरा, जगदेवा, टेंगरही आदि गांवों के लोगों ने कहा कि अगर शसन प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अतुल कुमार मिश्र, सर्वजीत प्रधान, मुन्ना पाण्डेय, पंकज तिवारी, अमित दुबे, महेश तिवारी, काशीनाथ तिवारी, राम शरण तिवारी, ओंकार तिवारी, सचिन सिंह, राजनाथ यादव, रमाकांत तिवारी, भानु सिंह, गंगा पांडेय, रिंकू तिवारी, प्रभाकर तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, सोनू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed