फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   HT line wire broke and fell in the field, young man died due to electric shock

Ballia News: खेत में टूट कर गिरा था एचटी लाइन का तार, करंट से युवक की मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broke and fell in the field, young man died due to electric shock
हल्दी। थाना हल्दी अंतर्गत मुड़ाडीह में बुधवार की शाम आशीष पासवान (18) की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

आशीष पासवान शाम के समय खेत से जा रहे थे। रास्ते में पहले से एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा था। इसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। करंट लगने पर शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बांस से जैसे-तैसे तार से आशीष को अलग किया। परिजन, ग्रामीण और भरसौता प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह की मदद से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई व पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन

जेई प्रद्युम्न यादव ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली है। लाइनमैन से पूछा तो बताया कि वहां जंगल ज्यादा है। तार टूट कर गिरा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed