{"_id":"6148af1f8ebc3eb6f105a7da","slug":"ht-line-broken-power-failure-in-142-villages-ballia-news-vns6127041190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटी, 142 गांवों बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटी, 142 गांवों बिजली रही गुल
विज्ञापन
रतसर क्षेत्र के जनुआन(मैदानी टोला) के समीप टूटे 33 हजार तार का मरम्मत करते विद्युतकर्मी। संवाद
- फोटो : BALLIA
रतसर कस्बा स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर लो वोल्टेज और ओवर लोड होने के कारण 33 केवी लाइन का तार रविवार शाम साढे़ सात बजे के करीब पांच जगह से टूट गया। इससे 142 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में ही विद्युत कर्मी तार जोड़ने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। रातभर बिजली गुल रहने से गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को 17 घंटे बाद साढ़े बारह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
करमौता स्थित पॉवर स्टेशन से रतसर विद्युत उपकेंद्र को बिजली मिलती है। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे ओवरलोड के चलते जनुआन गांव के समीप मैदानी टोला में तीन पोल का एचटी तार टूट गया जिससे उपकेन्द्र की बिजली गुल हो गई। उक्त स्थल बरसात के दिनों में पानी से भरा रहता है। इससे तार को भी दुरुस्त करने में कई समस्या आती है। सोमवार को अवर अभियंता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर एचटी तार जोड़वाने का काम शुरू कराया। दिन भर काम करने के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन आधे घंटे बाद रोस्टर के कारण विद्युत सप्लाई ठप हो गई। जेई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्षों पहले के लगे तार जर्जर होने के कारण ऐसी समस्या बार-बार आ रही है। उच्चाधिकारियों को इस परेशानी से अवगत कराया गया है। विद्युत आपूर्ति बहाल कराने में राजेश यादव, जिशान खान, आकाश मौर्या, राम नारायन यादव, सुमित सिंह, रविन्द्र, मान तिवारी, बच्चालाल, सुधीर, बादशाह, जयप्रकाश आदि कर्मचारी भी लगे रहे।
सिकंदरपुर क्षेत्र के मैदानी टोला के पास एचटी तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित रही। अब तार को जोड़ दिया गया है और आपूर्ति भी बहाल हो चुकी है।
- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया।