फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   house will be built for 7215 poor of the district

जिले के 7215 गरीबों का बनेगा पक्का घर

Fri, 20 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
house will be built for 7215 poor of the district
बलिया। गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। जिले में इस साल कुल 8833 पीएम आवास का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके सापेक्ष 7512 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। विभाग ने अक्तूबर तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य तय किया है। विभाग अब तक पहली किस्त के 20 करोड़ रुपये जारी कर चुका है।
विज्ञापन

2020-21 में आवास प्लस योजना के तहत किए सर्वे में छूटे हुए पात्रों को आवास देने की प्रकिया शुरु हुई। केंद्र सरकार की ओर से 2021-22 में जिले को कुल 8833 आवास उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि हर साल की अपेक्षा इस बार काफी विलंब से लक्ष्य मिले हैं लिहाजा अधिकारी चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कार्रवाई में जुटे हैं। अधिकारियों की मानें तो वित्तीय साल की शुरुआत में ही आवास के लक्ष्य का निर्धारण होता है लेकिन पंचायत चुनाव के कारण जून माह में लक्ष्य मिला। लाभार्थियों के चयन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और करीब छह हजार लाभार्थियों के खाते में बतौर पहली किस्त भी भेज दी गई है। डीआरडीए के पीडी की मानें तो आवंटित आवासों को अक्तूबर महीने तक पूरा करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है।
विज्ञापन

पांच साल में 38686 पीएम आवास आवंटित
बलिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वर्ष 16-17 में कुल 9810, 17-18 में 4631 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया। इसके अलावा 2018-19 में 7136 आवास आवंटन किए गए। यह आवास अनुसूचित जाति, जनजाति व सामान्य वर्ग को दिए गए। 2019-20 में केवल 5860 आवास सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को आवंटित किए गए। जबकि 2020-21 में आवास प्लस योजना के तहत शासन ने 11249 आवास का आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास का आवंटन करीब-करीब हो चुका है और पहली किस्त भेजने का काम भी चल रहा है। प्रयास है कि दो महीने में आवंटित आवास बन जाएं। इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देश भी दिया गया है। -डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed