फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   house collapses, narrow survivors

कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचे लोग

Sat, 01 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
house collapses, narrow survivors
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में गिरा खपरैल का मकान। - फोटो : BALLIA
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी किसमती देवी पत्नी बसावन गुप्ता का कच्चे खपरैल का मकान शनिवार की भोर में भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि रात में बारिश नहीं हुई। जिसके कारण परिवार के सदस्य गर्मी के कारण आंगन में सो रहे थे, अन्यथा एक साथ चार लोगों की अर्थी उठी होती। पीड़िता आवास के लिए प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक लगातार चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे आवास नसीब नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस बार आवास की सूची में उसका नाम आया था, लेकिन कोरोना के चलते आवास की धनराशि नहीं मिल सकी। जिससे पीड़ित को मकान नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

मिड्ढा गांव निवासी किसमती देवी पत्नी बसावन गुप्ता का मिट्टी व खपरैल का जर्जर मकान है जो शनिवार की भोर में अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा है कि कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि किसमती देवी का परिवार अत्यंत ही निर्धन है। किसमती देवी लोगों के घरों में चौका बर्तन करती है। जबकि उसका पति बसावन रिक्शा चलाकर बच्चों का भरण पोषण करता है। खपरैल के घर में जहां भोजन बनता था और सामान रखा जाता था। वह मकान शनिवार की भोर में अचानक भरभरा कर गिर गया। गर्मी के कारण परिवार सभी सदस्य उसी खपरैल के मकान में बरसात होने पर सोते थे। पीड़िता ने आवास के लिए लगातार कई प्रधानों से लेकर उच्चाधिकारियों तक चक्कर लगाया, लेकिन इस बेसहारा व लाचार महिला का किसी ने नहीं सुना। अब इस निर्धन परिवार के पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को तीन चार करकट दिए ताकि किसी तरह परिवार अपना सिर छुपाकर गुजर बसर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed