फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Host Narheji College became the champion by scoring 204 points in the games.

Ballia News: खेलों में 204 अंक पाकर मेजबान नरहेजी महाविद्यालय बना चैंपियन

Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Host Narheji College became the champion by scoring 204 points in the games.
इंदरपुर। जननायक चंद्रशेखर विवि (जेएनसीयू) की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता नरहेजी महाविद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। इसमें 204 अंक पाकर मेजबान श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं चैंपियन बना, जबकि 87 अंकों के साथ किसान पीजी काॅलेज रक्सा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुल सचिव एसएन पाल और क्रीड़ा परिषद के संयोजक डाॅ. फूलबदन सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की। महाविद्यालय के ओएस राजेश सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ट्रिपल जंप में नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के सूरज कुमार प्रथम, इसी महाविद्यालय के रोशनलाल धोबी द्वितीय, नरहेजी के ही पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप महिला में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं शारदा भारद्वाज प्रथम व इसी महाविद्यालय के संजू जाखड़ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

लंबी कूद पुरुष में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के धर्म सिंह प्रथम, इसी कालेज के सूरज द्वितीय व किसान पीजी काॅलेज रक्सा के आशीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में श्री नरहेजी पीजी कॉलेज नरही की शारदा भारद्वाज प्रथम, इसी महाविद्यालय की मनीषा यादव को द्वितीय और किसान पीजी कॉलेज रक्सा की नंदनी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष में नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के जितेन्द्र प्रथम, इसी महाविद्यालय के शिवाकिंत तिवारी द्वितीय व किसान पीजी कॉलेज रक्सा के अर्जुन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक महिला वर्ग में मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज बलिया की सौम्या तिवारी को प्रथम, आदर्श महाविद्यालय हडियाकला की सोनाली गुप्ता को द्वितीय व किसान पीजी कॉलेज रक्सा की रंजना चौहान को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के ललितर तुवीर ने पहला, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज बलिया के शिव गोविंद चौहान को दूसरा व गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अभिषेक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
200 मीटर की रेस महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की काजल प्रथम, किसान पीजी कॉलेज रक्सा की शोभा यादव को द्वितीय व इसी कालेज की श्वेता वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के माता चरण अव्वल रहे जबकि गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अखिलेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
800 मीटर महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की अंतिमा यादव प्रथम, बाबा रामदल, सूरजमल महाविद्यालय पकवाइनार की अंशिका सिंह द्वितीय व किसान पीजी कॉलेज रक्सा की रेखा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। बाघा दौड़ 110 मीटर पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के धर्म सिंह प्रथम, इसी महाविद्यालय के मिथुन चौधरी द्वितीय व गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के अश्वनी कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के निकेश पटेल प्रथम, इसी महाविद्यालय के साहिल साहू द्वितीय व नरहेजी के ही मोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
5000 मीटर की दौड़ महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की अनिता पटेल को प्रथम, किसान पीजी कॉलेज रक्सा की ज्योति प्रजापति को द्वितीय स्थान मिला। 10 किमी की दौड़ महिला वर्ग में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं की अंतिमा प्रथम, इसी महाविद्यालय की अनिता पटेल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में राजेश सिंह, प्रदीप मिश्र, डा. विवेक सिंह, दिवाकर पांडेय, डा. दिलीप कुमार सिंह व बलिराम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उधर, कई महाविद्यालयों ने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। इसपर जेएनसीयू विश्वविद्यालय के कुल सचिव एसएन पाल ने कहा कि खेल के प्रति महाविद्यालयों की उदासीनता चिंतनीय है। प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालयों को प्रतिभाग करना चाहिए था। जिन महाविद्यालयों ने प्रतिभाग नहीं किया है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed