फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hospital workers troubled by low voltage

Ballia News: लो वोल्टेज से परेशान अस्पतालकर्मी

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hospital workers troubled by low voltage
पंदह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पिछले पांच दिनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है। जिसके चलते सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अधीक्षक डॉ रत्नेश कुमार ने बताया कि एक तो दिन में मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज से मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा, डिलेवरी का कार्य भी प्रभावित है। अस्पताल में रखे इंजेक्शन व वायल के भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इन्वर्टर चार्ज न होने से मरीज, स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सकों को भीषण गर्मी में काम करना पड़ रहा है। बताया कि इसकी जानकारी संबंधित जेई से की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया। उधर अवर अभियंता का कहना था कि 11000 वोल्ट के तारों को बदलने का काम चल रहा है। जिसके चलते दिन में सप्लाई बंद रहती है। हॉस्पिटल की समस्या समाधान केलिए क्षेत्रीय लाइनमैन को बोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed