फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hospital will reach home to treat animals

पशुओं के इलाज के लिए घर पहुंचेगा अस्पाताल

Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hospital will reach home to treat animals
बलिया। समय पर इलाज न मिल पाने के कारण कई बार पालतू मवेशियों की मौत हो जाती है। इस समय भी जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के गांव ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, पशुपालन विभाग के अस्पतालों में सुविधाओं का टोटा होने से भी समय पर पशुुपालकों को सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में पशुपालकों के लिए मोबाइल अस्पताल बड़ी सुविधा के रूप में सामने आ सकता है। किसानों की इस दिक्कत को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ‘मोबाइल चिकित्सालय’ शुरू करने जा रही है। यह सुविधा शुरू होने के बाद एक कॉल करने पर मोबाइल वैन में पशु चिकित्सक दवाइयां लेकर पशु पालकों के घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोबाइल युनिट की तर्ज पर ‘सचल पशु चिकित्सालय सेवा’ के तहत मोबाइल वैन चलाई जाएंगी। पशु चिकित्सा मोबाइल वैन सभी जिलों को मवेशियों की संख्या के आधार पर मुहैया कराई जाएगी। एक लाख पशुओं पर एक वैन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। जनपद में कुल मवेशियों की संख्या सात लाख के आसपास है। ऐसे में जनपद को सात मोबाइल वैन मिलने की संभावना जताई जा रही है। योजना के शुरू होने से पशुपालकों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे करेगी कार्य
बलिया। मोबाइल वैन में एक पशु चिकित्सक, कर्मचारी, पशुओं की चिकित्सा संबंधी उपकरण और दवाइयां होंगी। इसे एक टोल फ्री नंबर से जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसान इस पर फोन कर करेंगे। किसी भी गांव में रहने वाले पशुपालक के फोन करने पर नजदीकी पशु चिकित्सा मोबाइल वैन मौके पर पहुंच जाएगी। मोबाइल वैन में डॉक्टर मौजूद होंगे, जो बीमार पशु का परीक्षण करने के साथ दवाएं भी देंगे। उचित समय टीकाकरण न होने से पशु विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। यह मोबाइल वैन पशुओं के टीकाकरण में भी सहायक होगी। खुरपका-मुहंपका रोग, गलाघोंटू, गिल्टी रोग, लंगड़िया रोग समेत अन्य रोगों का उपचार होगा। पशु की ब्रीड, दुग्ध उत्पादन, कृत्रिम गर्भाधान व जियो टैगिंग का कार्य भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख मवेशियों पर एक वैन उपलब्ध कराने की जानकारी मिली है। जनपद में लगभग सात लाख मवेशी हैं। ऐसे में जनपद के सात मोबाइल अस्पताल वाहन मिलने की उम्मीद है। वाहन में चिकित्सक, फार्मासिस्ट समेत अन्य स्टाफ होंगे। साथ ही चिकित्सकीय उपकरण व दवाएं होंगे। घर-घर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे। वैन कब तक आएगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं है।
डा.एके मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed