फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hope to get rid of waterlogging with drain cleaning

नाला सफाई के साथ जगीं जलभराव से निजात मिलने की आस

Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hope to get rid of waterlogging with drain cleaning
बलिया। नगर के वार्ड नंबर तीन स्थित काजीपुरा समेत करीब आधा दर्जन कालोनियों में लंबे से चले आ रहे जल जमाव की समस्या से अब निजात मिलने की आस जगी है। मोहल्लावासियों की लंबे समय से चल रही शिकायतों के निस्तारण के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार और ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने नाले की सफाई कार्य का श्रीगणेश कराया।
विज्ञापन

सतीश चंद्र कालेज के समीप से होकर गुजरने वाला मुख्य नाले के माध्यम से रेलवे लाइन उत्तर तरफ स्थित काजीपुरा समेत करीब आधा दर्जन कालोनियां का पानी बेदुआ से होकर कटहर नाले में समाहित हो जाता है। लंबे समय से सफाई नहीं होने नाले के अंदर करीब चार फीट तक सिल्ट जमा हो गया था, जो पानी के प्रवाह को बाधित कर रहा था, जिससे काजीपुरा समेत आधा दर्जन कालोनियों में वर्ष भर जलजमाव रहता है और लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। नगर पालिका पहल से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस दौरान वार्ड के सभासद शमशाद कुरैशी, सभासद ददन यादव, नगर पालिका के जेई शशि प्रकाश, अमीरचंद, शनि कुमार, राजेंद्र पसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन कालोनियों में होता है जलभराव
नाला में सिल्ट भरने के कारण वार्ड नंबर तीन के काजीपुरा, न्यू काजीपुरा, मिश्रा कालोनी, हरिजन बस्ती, हरपुर, आवास-विकास आदि में बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है, जिससे रहवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed