फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holi 2024 Date Dharmacharya met DM in Ballia regarding date of Holi

Holi 2024 Date: होली की तिथि को लेकर बलिया में घमासान, डीएम से मिले धर्माचार्य; कही ये बात

Sat, 23 Mar 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Mar 2024 03:38 PM IST
सार

Holi 2024 : बलिया में होली की तिथि को लेकर घमासान जारी है। यहां शांति समिति की बैठक कर सिटी मजिस्ट्रेट ने 25 मार्च को होली मनाने की घोषणा की तो विद्वत जन पंचांग और पत्रा का हवाला देते हुए 26 मार्च को होली का पर्व तिथि घोषित करने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
Holi 2024 Date Dharmacharya met DM in Ballia regarding date of Holi
Ballia News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों के त्योहार होली की तिथि को लेकर घमासान जारी है। एक तरफ बलिया जिला प्रशासन 25 मार्च को होली का त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटा है। वहीं, विद्वत जन पंचांग और पत्रा का हवाला देते हुए 26 मार्च को होली का त्योहार मनाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शांति समिति की बैठक कर सिटी मजिस्ट्रेट ने 25 मार्च को होली मनाने की घोषणा की थी। शनिवार को विद्वत जन इसे लेकर मैदान में उतर आए। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पंचांग और पत्रा का हवाला देते हुए 26 मार्च को होली की तिथि घोषित करने की मांग की। इसे लेकर जिले में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी आनंद महाराज के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे विद्वत जनों ने कहा कि प्रशासन भले ही कोई व्यवस्था करे, लेकिन त्योहारों का आयोजन धर्म आधारित पत्रा व पंचांग के आधार पर होता है। 

कभी भी पूर्णिमा की तिथि में होली का त्योहार नहीं मनाया जाता। प्रमुख तौर पर होली प्रतिपदा उद्यापन को मनाई जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की धर्म के अनुसार होली की तिथि घोषित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed