फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hilahwali accused in investigating development works, warns of agitation

विकास कार्यों की जांच में हीलाहवाली का आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 25 Nov 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hilahwali accused in investigating development works, warns of agitation
जयप्रकाश नगर। इब्राहिमाबाद उपरवार में ग्राम पंचायत के विकासा कार्यो में अनियमितता की जांच हवा-हवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर शौचालय निर्माण व अन्य विकास कार्यों की जांच का आदेश दिया था। जांच कमेटी के स्थलीय निरीक्षण को लेकर ग्रामीण इंतजार कर रहे थे। शनिवार को डीपीआरओ के नेतृत्व में जांच टीम ग्राम पंचायत में आई और इम्ब्राहिमाबाद व शोभा छपरा गांव में गई लेकिन टोला सिवनराय, मठयोगेन्द्रगिरी, टोला नेकाराय, नवकाटोला, टोला नेकाराय, टोला बाजराय, फकरु टोला तथा मठ धज्जू गिरि आदि पूरवों के लोग अपनी व्यथा सुनाने के लिए इतंजार करते ही रह गये।
विज्ञापन

टोला सिवनराय निवासी पिन्टू यादव, राजेश चौरसिया, लालेश यादव, बरमेश्वर साह, चंदन यादव, डब्लू चौधरी आदि ने आरोप लगाया कि गांव में एक शौचालय का निर्माण कर तीन-चार व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। गांव के ही एक गड्ढे को मनरेगा से निर्मित दिखा भुगतान कर लिया गया है। टोला बाजराय निवासी दिलीप गुप्ता का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा टोला बाजराय व फकरु टोला गांव में पूर्व विधायक द्वारा कराए गए सीसी रोड कार्य पर ही ग्राम प्रधान द्वारा तीन-तीन बार भुगतान कराया गया है। यही नही कुंए के सुन्दरीकरण में भी एक ईंट नहीं रखा गया मगर लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ बलिया शशिकांत पांडेय का कहना है कि जांच टीम ग्राम पंचायत में गई थी लेकिन अभी जांच कार्य पूरा नहीं हुआ है। हम अभी पंचायत के हर पूरवे में नहीं पहुंच पाए हैं। यह जांच अभी लम्बा चलेगा और पारदर्शिता व विस्तृत रूप में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed