फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hi-tech will be district panchayat, recovery will be done from POS

हाईटेक होगी जिला पंचायत, पीओएस से होगी वसूली

Mon, 12 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech will be district panchayat, recovery will be done from POS
बलिया। अब जिला पंचायत कार्यालय में लेनदेन पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होने वाला है। पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से कर और अन्य मदों में ली जाने वाली रकम की वसूली की जाएगी। इससे लेनदेन में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए बकायदा बैंक आफ बड़ौदा जिला पंचायत को पांच पीओएस मशीन और सॉफ्टवेयर मुहैया कराएगा। इसके लिए बैंक से स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

जिले में गेस्ट हाउस से लेकर दुकानों समेत काफी संपत्ति जिला पंचायत के पास है। दुकानों और जमीनों से जिला पंचायत को किराया मिलता है। वहीं, ईंट भट्टे, उद्योग, दुकानों आदि से टैक्स भी वसूला जाता है। टैक्स और किराए आदि से मिलने वाली रकम समेत अन्य लेनदेन का ढर्रा बदलने जा रहा है। पीओएस मशीन से कर वसूली की जाएगी। चार कर निरीक्षक को एक-एक पीओएस मशीन मिलेंगी, जो डेबिट, क्रेडिट या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से रकम सीधे खाते में प्राप्त करेंगे। पीओएस मशीन से जमा रकम की पावती मिलेगी। पीओएस मशीन चलाने के लिए बाकायदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें भी बैंक भी मदद करेगा।
विज्ञापन

टैक्स नहीं दिया तो मोबाइल पर पहुंचेगा नोटिस
एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जाना है। इसमें पूरी लिस्ट होगी, जो टैक्स अदा करते हैं। समय पर टैक्स जमा नहीं किया तो मोबाइल पर मेसेज पहुंचेगा। निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद नोटिस भी एक क्लिक पर पहुंच जाएगा। इससे नोटिस नहीं मिलने का बहाना भी करदाता नहीं बना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे खाते में जमा होगी रकम
अभी तक पुरानी व्यवस्था चल रही है। इसमें टैक्स की रकम नकद जमाकर रसीद ली जाती है। यह पैसा इकट्ठा कर जिला पंचायत के कर्मचारी बैंक खाते में जमा करते हैं। पीओएस मशीन से वसूली में पैसा सीधे जिला पंचायत के खाते में जमा होगा, जिसमें गड़बड़ी होने की आशंका भी नहीं रहेगी। इसके अलावा, निर्धारित रकम से ज्यादा वसूली की शिकायतें भी नहीं होंगी।

जिला पंचायत में पीओएस मशीनों से वसूली की जाएगी। कर की रकम सीधे बैंक खाते में जमा होगी और पीओएस से जमा की पावती मिल जाएगी। इसके लिए बैंक आफ बड़ौदा से बात हो गई। जल्द ही पांच पीओएस मशीन जिला पंचायत को मिल जाएगी। एक सॉफ्टवेयर भी तैयार कराया जा रहा है, जो ऑटोमेटिक मोड में करदाताओं को नोटिस भी देगा। - शहबाज खान, कार्याधिकारी, जिला पंचायत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed