{"_id":"609955f38ebc3ed2271406c8","slug":"health-facilities-of-sp-government-are-being-neglected-due-to-wealth-ballia-news-vns5888557196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं धनाभाव के कारण हो रही उपेक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं धनाभाव के कारण हो रही उपेक्षित
विज्ञापन
बलिया। जिला चिकित्सालय परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति देने की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर जनपद में अपना पांव पूरी तरह से पसार लिया है। इलाज के अभाव में लोग असमय ही काल के गाल में समा जा रहे हैं। पत्रक में कहा है कि कोरोना की पहली लहर में सत्ता पक्ष के मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अपने-अपने निधि से कोरोड़ों रुपये दिए थे। जबकि दूसरी लहर के प्रारंभ से ही कोरोड़ों रुपये देने की सूचना सोशल मीडिया तथा समाचार पत्रों से मिल रहा है। इसके बाद भी जनपद की स्वास्थ्य सुविधा धरातल पर शून्य है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जनपद को दी गई स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे ट्रामा सेंटर और उसमें लगाए गए 18 वेंटिलेटर एवं अत्याधुनिक उपकरण जैसे सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, एमआरआई, डायलसिस सेंटर और लैब धनाभाव के कारण धूल फांक रहे हैं। यही हाल जनपद के विभिन्न अंचलों में समाजवादी पार्टी की सरकार में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य सुविधाओं की भी हैं। जनपदवासियों की समस्याओं को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि यदि अनुमति दी जाती है तो हम लोग जनसहयोग से जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए तैयार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी के इंजीनियरों से भी संपर्क किया है और कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को अश्वस्त किया है कि यदि जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दी जाती है तो 20 दिन के अंदर जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अरविंद गिरि, संग्राम सिंह यादव, संजय उपाध्याय, व्यासजी गोंड, अजय यादव, डॉ. विश्राम यादव, सुशील पांडेय कान्हजी, प्रभुनाथ यादव, हरिशंकर राय, अजीत यादव, राकेश यादव आदि रहे।