फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health department will run Ayurveda campaign every day every day

स्वास्थ्य विभाग चलाएगा हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान

Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health department will run Ayurveda campaign every day every day
बलिया। स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान शुरू करेगा। अभियान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अंतर्गत जागरूकता के लिए त्रिस्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विजेता छात्र- छात्राओं को प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर 51000, द्वितीय 21000, तृतीय आने पर 11000 और दो सांत्वना पुरस्कार प्रति पुरस्कार 5100 का दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जनपद में 64 आयुर्वेदिक एवं 04 यूनानी अस्पताल हैं। इनके माध्यम से हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम को अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। 23 अक्तूबर को धनवंतरि जयंती तक यह अभियान चलेगा। विभाग के चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट तथा योग प्रशिक्षक आयुर्वेद व योग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 11 अक्तूबर को अभियान के अंतर्गत विकास भवन के सभागार में जनपद के समस्त सरकारी, वित्त पोषित एवं निजी इंटर कॉलेज के कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से तीन छात्र छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। प्रथम स्थान पर 5100, द्वितीय स्थान पर 2100, तृतीय को 1100 और दो सांत्वना पुरस्कार 501-501 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed