{"_id":"61b381f281826851c650988d","slug":"health-department-alert-regarding-third-wave-of-corona-and-omicron-ballia-news-vns627187514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
विज्ञापन
जनपद में कोरोना महामारी को लेकर लोग काफी लापरवाह हो गए हैं। चाहे वह शादी समारोह या कहीं जनसभा। हर जगह लापरवाही दिख रही है। यही ना कोई मास्क लगा रहा है और नाही कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहा है। इसके अलावा किसी भी कार्यालय या किसी भी दुकान, मॉल शाप, मैरेज हाल, होटल आदि में सैनिटाइजर की व्यवस्था ही है। कहीं ऐसा ना हो कि जनपद एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ जाए। कारण की बगल के जिला गाजीपुर में अमेरिका से पधारे चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि जनपद में जून 2021 से अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। लेकिन कोरोना व ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर प्रांतों से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जांच के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर टीम तैनात कर दिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच की जा रही है। प्रतिदिन करीब तीन हजार से 3200 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। वर्तमान में 40 से 42 टीमें काम कर रही हैं। इस बाबत जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि आरटीपीसीआर से करीब 2200 तथा एंटीजन से करीब एक हजार लोगों की प्रतिदिन जांच हो रही है। इसके अलावा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। उधर, 10 दिसंबर तक जिले में 2419290 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 1573244 लोगों को पहली डोज तथा 846000 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि शुक्रवार को शाम चार बजे तक 330 केंद्रों पर करीब 19000 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। वहीं शेष लोगों को लगाने का क्रम जारी था। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक वैक्सीन लगाई जा रही है। आबादी के अनुसार प्रतिदिन करीब 50 हजार टीके लगने चाहिए। जिसके सापेक्ष काफी कम है।