फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health ATM installed at PHC, facility will be available

पीएचसी पर हेल्थ एटीएम स्थापित, मिलेगी सुविधा

Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Health ATM installed at PHC, facility will be available
बलिया। जनपद में भी हेल्थ एटीएम स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ जयंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में एक हेल्थ एटीएम स्थापित कर दिया गया। इसके अलावा, बैरिया ब्लॉक के रानीगंज बाजार में भी एक निजी संस्थान की ओर से हेल्थ एटीएम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एटीएम सामान्य ऑटोमेटेड ट्रांजैक्शन मशीन जैसा ही दिखता है। इसका आकार और ऊंचाई भी सामान्य एटीएम जैसी ही होती है। इस हेल्थ एटीएम द्वारा मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर 40 से अधिक प्रकार के जांचों को किया जा सकेगा। इसमें ब्लड प्रेशर, बोन मास, बॉडी हाइड्रेशन, मेटाबॉलिक रेट, बॉडी फैट परसेंटेज, टेंम्परेचर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, सामान्य खून की जांच जैसे कि लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, पेशाब की जांच, गर्भावस्था की जांच आदि के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी आदि की जांच भी की जा सकेगी। इस मशीन द्वारा ईसीजी, स्किन एवं कान की भी जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही मशीन द्वारा प्रिंटेड रिपोर्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए ऑटो जनरेटेड कंसल्टेशन भी प्रदान किया जाता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में जांच के नतीजे आने में कम 2 से 3 घंटों का समय लगता है। अधिकतर मामलों में तो जांच रिपोर्ट अगले दिन ही दी जाती है।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम में जांचों के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। हेल्थ एटीएम एक ऐसी यूनिट है, जिसमें सामान्य शारीरिक जांच, खून, पेशाब आदि की जांच के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन भी दिया जा सकता है। इंस्टॉलेशन के साथ ही योलो कंपनी से आए इंजीनियर नरेंद्र की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर कार्यरत उमेशचंद्र तिवारी प्रयोगशाला प्राविद्धिग्य, नंदलाल नेत्र परीक्षण अधिकारी, अशोक यादव फार्मासिस्ट, पुष्कर राय स्टॉफ नर्स आदि को हेल्थ एटीएम के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला दो दिनों तक चलेगी। हेल्थ एटीएम स्थापना के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ व्यास कुमार, डॉ. दिग्विजय कुमार, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ अभिषेक राय, डॉ मुख्तार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed