फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   He expressed his commitment to the Rotary Club of illiteracy

रोटरी क्लब ने निरक्षरता दूर करने की जताई प्रतिबद्धता

Wed, 18 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 18 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
He expressed his commitment to the Rotary Club of illiteracy
रोटरी क्लब इलीट के संयोजन में रोटरी इंटरनेशनल अमेरिका के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो अभियान के समापन के पश्चात भारत में निरक्षरता को दूर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बलिया में 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दौरे पर पहुंचा।
विज्ञापन



इस दौरान इलीट क्लब के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अमेरिका की मैडम नैंसी और डीजी रौसे वेवर के साथ अन्य प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस कार्यशाला में निरक्षरता दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की प्रेरणा देते हुए क्लब के सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल को क्लब के सचिव नरेंद्र त्रिपाठी और पूर्व अध्यक्ष प्रशांत दूबे ने बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद रोटरी क्लब इलीट के अध्यक्ष सुनील सर्राफ ने क्लब के सदस्यों को प्रतिनिधिमंडल से परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनील सर्राफ ने निरक्षरता के उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर रोटेरियन एसपी पांडेय, डा. अभिनव नाथ, श्रीराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समित ल्सिन्हा, डा. संजय सिन्हा, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed