{"_id":"5890a4ef4f1c1b313de81db2","slug":"hatya-kar-mahila-ka-shav-fenka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर ईट-भट्टे के पास फेंका महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर ईट-भट्टे के पास फेंका महिला का शव
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा-पांडेपुर के बीच स्थित ईट-भट्ठा के उत्तर दिशा में एक अज्ञात विवाहिता का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हत्या कर विवाहिता का शव फेंका गया है। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सकी था।
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित दयाछपरा-पंाडेयपुर गांव के बीच स्थित ईंट-भट्ठा के उत्तर दिशा में एक महिला का शव मिला। मृतक महिला के जबड़े में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। इसके अलावा चेहरे पर भी कई वार किए गए हैं। गुलाबी रंग की साड़ी पहनी महिला के बैग में 60 रुपये मिले हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस बाबत बैरिया क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे ने बताया कि एक अज्ञात विवाहिता का शव मिला है। पुलिस ने इस प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। एक वर्ष पूर्व भी टेंगरही ढ़ाले के समीप एक युवती का शव मिला था, जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी।