{"_id":"5f75bcaf8ebc3e9b946f4aab","slug":"hathras-incident-police-and-administrative-officials-plot-to-defame-the-government-surendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रच रहे सरकार को बदनाम करने की साजिश: सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रच रहे सरकार को बदनाम करने की साजिश: सुरेंद्र सिंह
Thu, 01 Oct 2020 04:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाथरस काण्ड का ठीकरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर फोड़ते हुए कहा कि पुलिस व प्रशासन के अधिकांश अधिकारी हमारी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। कुछ गिने चुने अधिकारियों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश का यही प्रयास है कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में न आए। इसके लिए लगातार अपने क्रियाकलापों से समस्या खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्री सिंह गुरुवार को बैरिया मे पत्रकारो से मुखातिब थे। उन्होने कहा कि अब पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आ गया है। दोषी बक्शे नही जायेगें, पीड़ित को पूरा न्याय मिलेगा। जहां तक अंतिम संस्कार में परिजनों को नहीं बुलाने की बात आ रही है तो यह गलत हुआ है। वहां के डीएम कह रहे हैं कि बुलाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन कह रहे हैं कि नहीं बुलाया गया है। सत्य क्या है यह तो जांच होने पर ही पता चलेगा। इस तरह की घटना हृदयविदारक है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बाबरी मस्जिद प्रकरण में आडवाणी सहित अन्य को बरी किए जाने के सीबीआई के न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी नीयत थी कि बाबरी मस्जिद ध्वंस हो और भव्य राम मंदिर बने। किंतु बाबरी मस्जिद ध्वंस करने की साजिश नहीं थी।
जिन लोगों को कोर्ट ने बरी किया है, वास्तव में वे लोग निर्दोष थे। आरएसएस का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस के चलते ही भारत में हिन्दुत्व बचा हुआ है। सपा,बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने हिंदुओं को गुलाम बनाने का काम किया है।
जिन लोगों को कोर्ट ने बरी किया है, वास्तव में वे लोग निर्दोष थे। आरएसएस का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस के चलते ही भारत में हिन्दुत्व बचा हुआ है। सपा,बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने हिंदुओं को गुलाम बनाने का काम किया है।