{"_id":"61719dfde88d1735ed3bf01a","slug":"harassment-of-women-is-not-tolerated-under-any-circumstances-ballia-news-vns618490415","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने योजना तथा पोषण माह के बारे में जानकारी ली। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभार्थी को लाभ दिया जाए।
उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं है। पीडि़त महिला के आने पर उसे गम्भीरतापूर्वक सुना जाए। कानून की दायरे में हर संभव मदद की जाए। वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, एसएसी-एसटी एवं कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सहायता, छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ, शादी अनुदान योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला, विधवा पेंशन योजना की समीक्षा की। प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना में 40029 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया गया है। समय-समय पर जांच की जाती है। तीन शिफ्टों में पांच हजार रुपये भुगतान किया जाता है। गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपये दिया जाता है।
जनसुनवाई में शनिचरी देवी ने शिकायत की पति स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते थे। रिटायर हो चुके हैं। उनका पूरा भुगतान बकाया है। सीएमओ को निर्देश दिए की लंबित पड़ी भुगतान तत्काल कराया जाए। प्रमिला देवी पीडब्ल्यूडी में नौकरी के संबंध में, कलावती देवी एवं अन्य महिलाओं ने शिकायत की। आवेदन सभी विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सपना पांडेय एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।