{"_id":"6922b074babf68eeca0a494a","slug":"half-encounter-in-ballia-criminal-injured-pistol-cartridges-and-sword-recovered-fired-at-police-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बलिया में हाफ एनकाउंटर...बदमाश घायल, तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद; पुलिस पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बलिया में हाफ एनकाउंटर...बदमाश घायल, तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद; पुलिस पर की थी फायरिंग
Sun, 23 Nov 2025 12:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:29 PM IST
सार
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायर कर उसने भागने का प्रयास किया था। बचाव करते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी तो वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
Encounter in Ballia: दिलदारनगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि थाना प्रभारी दिलदारनगर तथा उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल पुलिस टीम के साथ रात में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास व अन्य मामला में वांछित अभियुक्त ताड़ीघाट पुलिया के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से आरोपी को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम अरमान निवासी महना, दिलदारनगर बताया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस तलवार बरामद कराने के लिए जब आरोपी को लेकर प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंसी, तो उसने पुलिया के पाइप से तलवार निकालकर दे दी। इसके बाद उसने वहीं छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वांछित अभियुक्त के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पहले सीएचसी भदौरा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और तलवार बरामद की है। बताया कि मामले में दिलदारनगर थाने पर अतिरिक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन