फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grocery store raided, illegal liquor recovered

किराने की दुकान पर छापा, अवैध शराब बरामद

Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Grocery store raided, illegal liquor recovered
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के पूर्वी भवन टोला (जयप्रकाशनगर) में चांददीयर व जयप्रकाश नगर पुलिस की ओर से रविवार को एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर अवैध शराब किया साथ ही दुकान संचालन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से अवैध शराब बनाने का सामान भी मिला है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूर्वी भवन टोला (जयप्रकाश नगर) निवासी अंगद सिंह अपने किराने की दुकान पर अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। फिर ग्रामीणों ने ट्वीटर के माध्यम से उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद जयप्रकाश नगर पुलिस हरकत में आई। चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी गणेश पाण्डेय व जेपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह मय पुलिस दुकान पर छापेमारी की। दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद दुकान से दो पिपिया में रखा 30 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की। उसके साथ ही 120 पाउच (54 लीटर) अपमिश्रित शराब, छह बोतल और 48 फ्रूटी अंग्रेजी शराब, 19 पैकेट दबंग गोल्ड देशी शराब, फिटकरी, यूरिया, नमक, नौसादर व 16 बियर बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed