फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grand Kalash Yatra taken out before Shri Ram Katha

श्रीरामकथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा

Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out before Shri Ram Katha
सुखपुरा। कस्बे के संत यतीनाथ मंदिर पर शनिवार से शुरू श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के क्रम में जन जागरण के लिए सुबह बाजे-गाजे व घोड़ों के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। ये कस्बे के विभिन्न मार्गों और मंदिरों से होकर संत यतीनाथ मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। कलश यात्रा में स्त्री-पुरुष, युवा- बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा के आगे स्वामी राधारंग महाराज अपने शिष्यों के साथ चल रहे थे। कलश यात्रा के पूर्व संत यतीनाथ का विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना की गई ।यात्रा में युवती और युवा हाथों में एवं अपने सिर पर गंगा जल से भरे कलश लेकर चल रहे थे। प्राय: सभी ने नये वस्त्र धारण किया थे। यजमान बने बसंत सिंह, अखिलेश सिंह, विशाल सिंह ने पूजा अर्चना में भाग लिया। कलश यात्रा में माधुरी सिंह, रेणु सिंह, मिथिलेश सिंह, मंजू चौरसिया, संगीता, सुनीता, प्रियंका, सतीश सिंह, उमेश सिंह, राहुल सिंह, पिंटू पांडेय, सर्वदेव सिंह, रमाशंकर यादव, गणेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed